पटना (बिहार)।
प्रसिद्ध कृति आलोचक एवं संपादक डॉ. शिवनारायण को भव्य समारोह में नांदी सेवा न्यास (वाराणसी) द्वारा वर्ष-२०२६ के राजेंद्र प्रसाद पांडेय सृजन शिखर सम्मान’ से विभूषित किया गया। उन्हें १ लाख ₹, सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न व उत्तरीय आदि आर्पित किया गया। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. माधव कौशिक और साहित्य आजतक के संपादक जयप्रकाश पांडेय ने उन्हें यह सम्मान आजीवन हिंदी भाषा व साहित्य की सेवा और उपलब्धियों के लिए दिया।