राधा गोयल
नई दिल्ली
**********************************
दिल तेरा ये बुझा-बुझा क्यों है ?
हर तरफ ये धुआँ-धुआँ क्यों है ?
आग किसने यहाँ लगाई है ?
खून की होली क्यों मनाई है ?
अब यहाँ दिल से दिल नहीं मिलते,
नफरतों की फसल उगाई है
खून के प्यासे लोग हो गये हैं,
ऐसी फितरत कहाँ से पाई है ?
रोज खूनी फसाद होते हैं,
रोज लाखों तबाह होते हैं
देखकर तबाहियों के मंजर,
उदासियों ने दिल में घर बनाया है
पूछता दिल मेरा मेरे दिल से-
दिले नादां, तुझे हुआ क्या है ?
ऊपर वाले से पूछता हूँ मैं,
कत्ल-ओ-गारत का कैसा मंजर है ?
तू ही बतला, है क्या वजह इसकी ?
युद्ध का कैसा ये बवण्डर है ?
रोज ही लाखों लोग मरते हैं,
तेरी दुनिया में जीने का फायदा क्या है ?
आज सब अपने-आपमें गुम हैं,
तेरी दुनिया में जीने का कायदा
क्या है ?
हम तो सोच-सोच कर थक गए,
लेकिन कुछ भी समझ नहीं आता
दुनिया बनाने वाले, तू ही बता दे हमें,
तेरी दुनिया को ये हुआ क्या है ?
मेरी उदासियों को देख पूछते हैं वो,
दिले नादां, तुझे हुआ क्या है ?