राजू महतो ‘राजूराज झारखण्डी’
धनबाद (झारखण्ड)
**********************************************
चलो चलें शान्ति की खोज में,
आज, कल ही नहीं हर रोज में
न जाने चली गई है कहीं मौज में,
या फिर गुम हो गई स्वार्थी हौज़ में।
जहाँ सभी अपना-अपना करते हैं,
दिन-रात जो स्वार्थ में ही जीता है।
मन वहाँ सबका ही बेचैन रहता है,
शान्ति को ढूंढने में दिन गुजरता है।
शान्ति न धन में मिलती न दौलत में,
बसेरा इसका मोहलत में, न शोहरत में
मिलती है यह सच्चे मन की प्रीत में,
किसी भूखे को रोटी खिलाने की रीत में।
कहता ‘राजू’- मत भटक तू शान्ति की खोज में,
शान्ति बसी है तेरे ही अपने मन की गोद में।
बस तू आँखें बंद कर, स्वयं ही मंथन कर ले,
तेरी शान्ति छिपी है तेरे मन-कर्मों की सोच में॥
परिचय-साहित्यिक नाम `राजूराज झारखण्डी` से पहचाने जाने वाले राजू महतो का निवास झारखण्ड राज्य के जिला धनबाद स्थित गाँव-लोहापिटटी में है। जन्म तारीख १० मई १९७६ और जन्म स्थान धनबाद है। भाषा ज्ञान-हिन्दी का रखने वाले श्री महतो ने स्नातक सहित एलीमेंट्री एजुकेशन (डिप्लोमा) की शिक्षा प्राप्त की है। साहित्य अलंकार की उपाधि भी हासिल है। आपका कार्यक्षेत्र-नौकरी (विद्यालय में शिक्षक) है। सामाजिक गतिविधि में आप सामान्य जनकल्याण के कार्य करते हैं। लेखन विधा-कविता एवं लेख है। इनकी लेखनी का उद्देश्य-सामाजिक बुराइयों को दूर करने के साथ-साथ देशभक्ति भावना को विकसित करना है। पसंदीदा हिन्दी लेखक-प्रेमचन्द जी हैं। विशेषज्ञता-पढ़ाना एवं कविता लिखना है। देश और हिंदी भाषा के प्रति आपके विचार-“हिंदी हमारे देश का एक अभिन्न अंग है। यह राष्ट्रभाषा के साथ-साथ हमारे देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसका विकास हमारे देश की एकता और अखंडता के लिए अति आवश्यक |