कुल पृष्ठ दर्शन :

‘कला संवाद’ के संस्करण का मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने किया विमोचन

पटना (बिहार)।

बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति, लोक परंपराओं एवं समकालीन सांस्कृतिक गतिविधियों को व्यापक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से कला एवं संस्कृति विभाग, (बिहार सरकार) की पत्रिका ‘कला संवाद’ के तृतीय संस्करण का विमोचन किया गया। यह कला संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने किया। सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक श्रीमती रूबी, संग्रहालय निदेशक कृष्ण कुमार और संयुक्त सचिव महमूद आलम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।