Total Views :541

You are currently viewing कविताओं और गीतों से मनाया बसंत-गणतंत्र पर्व

कविताओं और गीतों से मनाया बसंत-गणतंत्र पर्व

इंदौर (मप्र)।

माँ वीणावादिनी के प्राकट्य दिवस बसंत पंचमी तथा राष्ट्रीय पर्व गणतन्त्र दिवस के सुयोग पर संस्था ‘नई क़लम’ द्वारा विशेष काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। गीत, संगीत व साहित्य के माध्यम से सरस्वती माता के समक्ष प्रस्तुति दी गई।

इस कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ कवि चकोर चतुर्वेदी व मुख्य अतिथि कवि हेमंत व्यास औ संतोष त्रिपाठी रहे। आयोजन में गोष्ठी में आरती पंवार, राखी जैन, डॉ. किरण पांचाल, श्रुति मुखिया, कवि विनोद ‘विनम्र’, सुनिल सिपाही आदि ने काव्य-पाठ किया। संचालन डॉ. विमल कुमार ने किया। आभार जितेन्द्र राज ने व्यक्त किया।

Leave a Reply