कुल पृष्ठ दर्शन :

कृष्ण बिहारी पाठक को मिला ‘रामदरश मिश्र शताब्दी सृजन’ सम्मान

गोरखपुर (उप्र)।

शताब्दी साहित्यकार पद्मश्री रामदरश मिश्र के जन्मदिन पर रामदरश मिश्र न्यास द्वारा प्रतिष्ठित शताब्दी सृजन सम्मान साहित्यकार कृष्ण बिहारी पाठक को दिया। रामदरश मिश्र न्यास द्वारा इस वर्ष पहली बार किसी आलोचना कृति को यह दिया गया है।

           गरिमामयी समारोह में श्री पाठक को साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, न्यास की सचिव प्रो. स्मिता मिश्र, गोरखपुर विवि के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामदेव शुक्ल, डॉ. चितरंजन मिश्र, साहित्यकार ओम निश्चल, प्रो. संजीव कुमार दुबे ने प्रशस्ति-पत्र, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं २१ हजार ₹ देकर सम्मानित किया।