दिल्ली।
कवि अवधेश सिंह ‘बंधुवर’ की काव्य कृति ‘अफ़सोस का अमृतकाल’ का कई साहित्यकारों की उपस्थिति में दिल्ली पुस्तक मेले में विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि प्रख्यात लेखक उद्भ्रांत शर्मा के साथ नवगीत शिखर राधेश्याम बंधु रहे।
प्रतिष्ठित साहित्यकारों, पत्रकारों और अभिनय कर्मियों के साथ ही अतिथि में सुभाष नीरव, अशोक मिश्र, उपसचिव साहित्य अकादमी डॉ. देवेंद्र देवेश, नवगीतकार जगदीश पंकज, कवयित्री जेनी शबनम, लोकसभा टीवी के रण विजय राव व लेखिका डॉ. स्वाति चौधरी आदि ने इसे गरिमा दी। पत्रकार पशुपति शर्मा, संपादक मनीष कुमार सिन्हा, कवि निधिकांत पांडेय तथा राहुल दक्ष ने भी लोकार्पण में योगदान दिया।
साहित्यकार उद्भ्रांत शर्मा ने काव्य संकलन को समकालीन परिदृश्य पर खरी किताब बताया। अशोक मिश्र ने संग्रह की कविताओं को आमजन से जुड़ी कविताएँ कहा। इस क्रम में लेखक अवधेश सिंह ने कुछ कविताओं का पाठ किया।