कुल पृष्ठ दर्शन : 3

पुस्तक ‘जहर जो हमने पीया’ पर गोष्ठी में बताई आप-बीती

रोहतक (हरियाणा)।

‘सप्तरंग’ संस्था द्वारा ‘पुस्तक पर चर्चा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला सफ़ाईकर्मियों की आप-बीती पर आधारित पुस्तक ‘जहर जो हमने पीया’ पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वामी नितानंद स्कूल में हुई इस गोष्ठी में पुस्तक के संपादक एवं पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक गर्ग, प्रिंसिपल मनोज छाबड़ा, अध्यापक राजकुमार जांगड़ा तथा लेखिका अनीता, सेवा, बिमला और वैष्णवी ने हिस्सा लिया।
मंच पर उपस्थित सम्पादक मण्डल और इन महिला लेखिकाओं के साथ संस्कृतिकर्मी अविनाश सैनी ने बातचीत की, जिसके बाद सवाल- जवाब का खुला सत्र चला। चर्चा में सफाईकर्मी लेखिकाओं ने अपने जीवन के संघर्ष सांझा किए। उन्होंने बताया कि जातिय भेदभाव का शिकार होते हुए हर मौसम में उन्हें बिना कोई सुविधा मिले कार्य करना पड़ता है, और तरह-तरह के ताने सहने पड़ते हैं। इसके बावजूद वे अपना काम पूरी मेहनत से करती हैं। उन्होंने बताया कि लेखन का काम करने के बाद उनके जीवन में बड़े बदलाव आए हैं और लोगों से भी बहुत सम्मान मिला है।
प अशोक गर्ग ने पुस्तक की रचना प्रक्रिया से जुड़ी बातें बताई। सत्र में यह बात उभर कर आई कि सफ़ाईकर्मियों का काम बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में करीब ६० लोगों ने शिरकत की, जिनमें संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।