कुल पृष्ठ दर्शन : 1

प्रो. शरद नारायण खरे ने पाया ‘सुर-शक्ति काव्य सम्मान’

मंडला (मप्र)।

अभिनव काव्यांश मंच पर रविवार को आयोजित ‘भक्ति में शक्ति’ कार्यक्रम के अन्तर्गत बेहतरीन और सारगर्भित सनातन धर्म का अलख जगाती हुई उत्कृष्ट शानदार व बेमिसाल प्रस्तुति हेतु सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. डॉ. शरद नारायण खरे को संस्था ने ‘सुर-शक्ति काव्य सम्मान’ से सम्मानित किया। अभिनव काव्यांश परिवार ने इनके उज्जवल साहित्यिक भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दी हैं। विगत पाँच दशक से साहित्य साधना कर रहे डॉ. खरे को मप्र साहित्य अकादमी के साथ ही कईं संस्थाओं ने पुरस्कृत-सम्मानित किया है।