Total Views :115

You are currently viewing महिला-पुरुष काव्य गोष्ठी में विशेषांक लोकार्पित, सुंदर रचनाएँ प्रस्तुत

महिला-पुरुष काव्य गोष्ठी में विशेषांक लोकार्पित, सुंदर रचनाएँ प्रस्तुत

प्रयागराज (उप्र)।

महिला एवं पुरुष काव्य गोष्ठी विशेषांक का लोकार्पण २४ दिसम्बर को डाॅ. शशि जायसवाल की अध्यक्षता में किया गया। पुरुष गोष्ठी के मुख्य अतिथि विश्वनाथ प्रसाद श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि डॉ. शंभुनाथ त्रिपाठी ‘अंशुल’ रहे। इसका शुभारंभ सभी अतिथियों ने सरस्वती माँ की मूर्ति पर माल्यार्पण द्वारा किया।
वाणी वंदना शहर समता पुरुष काव्य गोष्ठी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह राज एवं शहर समता महिला काव्य गोष्ठी प्रयागराज की जिलाध्यक्ष गीता सिंह ने की। सर्वप्रथम महिला काव्य गोष्ठी विशेषांक एवं तत्पश्चात पुरुष काव्य गोष्ठी विशेषांक का लोकार्पण किया गया। संपादक उमेश श्रीवास्तव ने दोनों विशेषांकों का संपादकीय वाचन किया। गोष्ठी में सभी रचनाकारों ने अपनी सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति से चार चाँद लगा दिए। इसमें रचना सक्सेना, राजेश सिंह राज, शरद चन्द्र श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, केशव सक्सेना, अशोक श्रीवास्तव, एस.पी. श्रीवास्तव, डॉ. मंजू आदि ने पाठ किया। गोष्ठी का संचालन उमेश श्रीवास्तव ने किया। आभार गीता सिंह ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply