कुल पृष्ठ दर्शन : 11

hindi-bhashaa

लेखिका डॉ. अनामिका सम्मानित

मुजफ्फरपुर (बिहार)।

रचनाकार परिवार व हरीतिमा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में हरीतिमा प्रांगण में काव्य-संध्या सह सृजनात्मक संवाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत भूषण अग्रवाल सम्मान, महेश अंजुम कविता सम्मान व रजा फेलोशिप से विभूषित केरल से आई शहर की लेखिका बेटी डॉ. अनामिका अनु को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि- कथाकार डॉ. नंदकिशोर नंदन ने की।
आयोजन में अनु ने काव्यात्मक गद्य अंश पाठ के क्रम में ‘कागज सलीब है, जिस पर हम येशु टांकते हैं, वह हर शब्द प्रभु होता है, जिसका स्रोत दुःख होता है…’ सुनाया। उन्होंने पुरस्कृत चर्चित ‘बटन’ कविता का पाठ भी किया। संध्या में नंदकिशोर नंदन, रमेश ऋतंभर, वीरेंद्र कुमार सिंह, शेफाली व अंशु कुमार आदि ने भी कविता पाठ किया। अतिथियों का स्वागत डॉ. मनोरमा नंदन ने किया।
धन्यवाद दिवाकर घोष ने व्यक्त किया।