कुल पृष्ठ दर्शन :

‘वामा के स्वर : नशा मुक्त समाज’  पुस्तिका विमोचित

इंदौर (मप्र)।

वामा साहित्य मंच के  बैनर तले समाजोपयोगी पुस्तिका -‘वामा के स्वर: नशा मुक्त समाज’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। शिवना प्रकाशन से आई इस लघु पुस्तिका में मंच की सदस्यों ने स्लोगन प्रस्तुत किए हैं।
    मंच की प्रचार प्रमुख सपना साहू ‘स्वप्निल’ ने बताया कि मई में मंच द्वारा नशा मुक्ति पर गोष्ठी आयोजित की गई थी, जिसमें सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। तब तय किया गया, कि इसे पुस्तिका रूप में लाना चाहिए। उसी क्रम में सदस्य संपादक के रूप में शिरीन भावसार, मधु टाक, तनूजा चौबे और श्रुति शर्मा ने इसे पुस्तिका रूप में लाने में अहम् भूमिका निभाई।
   अगस्त की गोष्ठी में अतिथि सुरेश पटेल, उपाध्यक्ष वैजयंती दाते और सचिव स्मृति आदित्य की उपस्थिति में संपादक मंडल के साथ इसे लोकार्पित किया गया। इसकी प्रेरणा अध्यक्ष ज्योति जैन तथा मार्गदर्शक डॉ. शारदा मंडलोई की रही।