कुल पृष्ठ दर्शन : 22

You are currently viewing वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता के परिणाम जारी

वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता के परिणाम जारी

यूएई।

वागीश अंतरराष्ट्रीय संस्था यू.ए.ई. द्वारा ‘हिंदी दिवस’ के उपलक्ष्य में लघुकथाकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसके परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
संस्थापक अध्यक्ष के अनुसार हर लघुकथा का मूल्यांकन ५ सदस्यों द्वारा किया गया। पाँचों के प्राप्तांक के योग के अनुसार प्रथम पुरस्कार (₹ १५००) ‘वॉलीबॉल’ के लिए डॉ. पल्लवी जोशी को चुना गया है।
द्वितीय (₹ १०००) ‘विज्ञप्ति’ हेतु मीरा जैन (उज्जैन) व तृतीय (₹ ५००) ‘ओह… नो डॉक्टर!’ हेतु महावीर अग्रवाल को विजेता चयनित किया गया है। आपने बताया कि निर्णायक समिति अच्छी लघुकथाओं का चयन कर पुस्तक प्रकाशित करने की योजना पर विचार कर रही है।