कुल पृष्ठ दर्शन : 25

hindi-bhashaa

‘शताब्दी सम्मान’ से सम्मानित होंगे पद्मश्री डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी और डॉ.संतोष चौबे

इन्दौर (मप्र)।

श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति वर्ष २०२३ के लिए प्रतिष्ठित शताब्दी सम्मान से प्रख्यात साहित्यकार पदमश्री डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी और डॉ. संतोष चौबे को सम्मानित किया जाएगा। इसमें साहित्यकारद्वय को १-१ लाख रुपए की सम्मान निधि और मान-पत्र भेंट किया जाएगा।
समिति के प्रधानमंत्री अरविंद जवलेकर ने बताया कि, डॉ. तिवारी २०१३ से १७ तक साहित्य अकादमी के अध्यक्ष रहे। इस पद पर चयनित होने वाले वे हिन्दी के प्रथम लेखक हैं। भारत सरकार ने उनकी साहित्य साधना के लिए उन्हें २०२३ में पद्मश्री से सम्मानित किया है। आपने बताया कि, आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. संतोष चौबे को भी समिति के शताब्दी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कहानीकार और कवि होने के साथ डॉ. चौबे ने अनेक महत्वपूर्ण ग्रंथों का सम्पादन किया है। दोनों साहित्यकारों को आगामी जुलाई में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान समिति के संयोजक डॉ. पुष्पेंद्र दुबे ने बताया कि, पूर्व में यह सम्मान डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित, डॉ. रामदरश मिश्र, डॉ. प्रभाकर श्रोत्रिय, डॉ. कमल किशोर गोयनका, श्रीमती चित्रा मुद्गल और डॉ.अग्नि शेखर आदि को दिया गया है।