कोलकाता (पश्चिम बंगाल) |
कलकत्ता गर्ल्स कॉलेज एवं भारतीय हिंदी प्राध्यापक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में ‘हिंदी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के विकास में पत्रकारिता का योगदान’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रो. मोहन ने की।
संगोष्ठी में प्रो. विनोद कुमार मिश्र, डॉ. प्रेमशंकर, राज मिठौलिया, प्रो. सत्या उपाध्याय एवं प्रो. संजीव कुमार दुबे ने पत्रकारिता की भूमिका पर विचार रखे। उद्घाटन सत्र में प्रो. जयश्री, प्रो. रेखारानी, प्रो. रामप्रकाश की सहभागिता रही। तकनीकी सत्रों में डॉ. प्रियदर्शिनी, प्रो. गौरी त्रिपाठी, प्रो. रीना सिंह, प्रो. शंभूनाथ तिवारी एवं प्रो. स्मिता मिश्र आदि ने विचार व्यक्त किए।
संगोष्ठी में डॉ. प्रेमसुन्दरी, डॉ. सुनील मिश्र, डॉ. कुमार गौरव मिश्रा एवं रविशंकर सिंह सहित १०० शोधार्थियों ने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। समापन सत्र में रूद्र सुवेदी, मो. शादाब, युवराज पाण्डेय, प्रो. स्मिता मिश्र एवं अमर खड़का नेपाल को सम्मानित किया गया।
संचालन दिव्या प्रसाद, डॉ. बिक्रम कुमार साव, डॉ. दीक्षा गुप्ता और डॉ. अनिरुद्ध सुधांशु ने किया।