कुल पृष्ठ दर्शन :

संस्थापक राधाश्री शर्मा कौस्तुभ मणि अलंकरण से सम्मानित

सोनीपत (हरियाणा)।

न्यूज़ धमाका समाचार-पत्र के छठे वार्षिकोत्सव के अवसर पर तुलसी भवन (बिष्टुपुर) में सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संस्थापक श्रीमती राधाश्री शर्मा को विधायक सरयू राय के हाथों प्रतिष्ठित कौस्तुभ मणि अलंकरण  सम्मान दिया गया।
   इस समारोह के दौरान कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की ओर से समाचार-पत्र के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार रघुवंशमणि सिंह को समाज, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज का छायाचित्र तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों, कलाकारों और समाजसेवियों की सहभागिता रही। इस अवसर पर छंद गुरु डॉ. गजेंद्र हरिहरनों ‘दीप’, छत्तीसगढ़ी फिल्म निर्देशक डॉ. अखिलेश्वर मिश्र ‘अकाट्य’, प्रेमलता कुमारी ‘पुष्पेश’, पवनेश मिश्र सहित अनेक विशिष्ट हस्तियों को भी विभिन्न सम्मान दिए गए।
सम्मान समारोह के उपरांत आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर से आए कवियों ने राष्ट्र और मानवीय मूल्यों पर काव्य प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब सराहना अर्जित की।