जयपुर (राजस्थान)।
दीपक अरोड़ा स्मृति पांडुलिपि प्रकाशन योजना में नवें वर्ष (२०२४) से सम्मान राशि भी शामिल की जा रही है। इसके अंतर्गत पांडुलिपि भेजने की अंतिम तारीख ३१ मई २०२४ है।
बोधि प्रकाशन की ओर से दी गई जानकारी अनुसार योजना के वर्ष २०२४ के लिए हिन्दी कविता (गीत-नवगीत शामिल) की पांडुलिपियाँ सादर आमंत्रित हैं। योजना के तहत २ पांडुलिपियाँ चयनित कर प्रकाशित की जाएंगी तथा रचनाकारों को उनकी पुस्तक की ११ लेखकीय प्रति और ११ हजार ₹ (प्रत्येक) सम्मान राशि अर्पित की जाएगी। योजना में वे रचनाकार ही पांडुलिपि भेज सकते हैं, जिनकी अब तक कविताओं, गीत-नवगीत की कोई स्वतंत्र पुस्तक ना (अन्य किसी भी विधा में पुस्तक चाहे छपी हो) छपी हों, साथ ही दोहा या ग़ज़ल की पुस्तक की भी योजना में पात्रता बनी रहेगी। पांडुलिपि ई-मेल आईडी (deepakarorayoj na@gmail.com) पर भेजनी है।