कुल पृष्ठ दर्शन : 1

साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव को मिला ‘अमृता प्रीतम पुरस्कार’

भोपाल (मप्र)।

साहिर लुधियानवी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था (भोपाल) द्वारा हिंदी भवन महादेवी वर्मा कक्ष में पंजाबी-हिंदी की नामचीन लेखिका अमृता प्रीतम की स्मृति में वरिष्ठ साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव को अमृता प्रीतम पुरस्कार दिया गया। उल्लेखनीय है कि संतोष जी की अब तक ३२ किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं तथा उन्हें विदेश सहित भारत के कई प्रादेशिक व अखिल भारतीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।