कुल पृष्ठ दर्शन : 3

स्थापना दिवस पर हुआ पुस्तक का विमोचन

धनबाद (झारखंड)।

श्री श्याम संगीत सृजन संस्थान (छग) के स्थापना दिवस के अवसर पर ऑनलाइन स्थापना दिवस सह पुस्तक विमोचन समारोह किया गया। इस मौके पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (आतंकवाद का अंत) पुस्तक (साझा काव्य संग्रह) की संपादिका डॉ. सुशीला कुमारी और देश-विदेश से साहित्यकारों, संगीत साधिकाओं एवं साहित्य प्रेमियों ने भी सहभागिता की।
    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेरिका के फिलाडेल्फिया से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मीरा सिंह रहीं। उन्होंने संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया तथा विषयवस्तु की सराहना की।
अध्यक्षता श्रीमती सूर्या देवी चन्द्रा ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. कृपा शंकर मिश्र, आचार्य संजय सिंह ‘चंदन’, डॉ. उमेशचंद्र शुक्ल, रश्मि रानी कौशल एवं अर्पणा सिंह रहे। अतिथियों ने संस्थान की गतिविधियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
सबसे भावुक क्षण वह रहा, जब संस्थान की सभी साधिकाओं ने स्मृति शेष गुरु श्याम कुमार चन्द्रा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अपनी स्वरचित रचनाओं, संस्मरणों और भावपूर्ण अभिव्यक्तियों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
    कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलू मुस्ताजर एवं डॉ. सुशीला कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।
   डॉ. सुशीला कुमारी ने पुस्तक की संकल्पना पर प्रकाश डालते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।