इंदौर (मप्र)।
सिका स्कूल क्र.-२ के प्राथमिक विभाग में हिंदी दिवस उत्साह और भारतीय संस्कृति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य श्रीमती प्राची गर्ग, प्रधानाचार्य श्रीमती कलावती रविचंद्रन, उप प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना हिरवे, बाल वाटिका प्रधान अध्यापिका श्रीमती लीना सेबेस्टियन एवं उप प्रधानाध्यापिका श्रीमती आरती मिश्रा उपस्थित रहीं।
शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना से हुआ। विद्यार्थियों ने गणेश भजन सहित हिंदी भाषा के महत्व पर भाषण, हास्य कविता, प्रेरक कथा, हिंदी साहित्य के प्रमुख कवियों की रचनाओं का गायन तथा विराम चिह्न, वचन एवं शुद्ध उच्चारण पर आधारित गीत-नृत्य प्रस्तुत किए। हिंदी विभागाध्यक्ष श्रीमती रजनी भार्गव ने विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व से अवगत कराते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वचन दिए।