कुल पृष्ठ दर्शन : 255

You are currently viewing ६ सत्रों में हुआ लघुकथा सम्मेलन, सम्मान भी

६ सत्रों में हुआ लघुकथा सम्मेलन, सम्मान भी

महेश्वर (मप्र)।

शरद पूर्णिमा पर क्षितिज इंदौर का मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति भवन में लघुकथा सम्मेलन आयोजित हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि विकास दवे (निदेशक साहित्य अकादमी, म.प्र.) रहे। राजशेखर व्यास ने इसकी अध्यक्षता की। इसमें शोध-पत्र वाचन और कई रचनाकारों का सम्मान भी किया गया।
वरिष्ठ साहित्यकार सूर्यकांत नागर, बलराम अग्रवाल (दिल्ली), सतीश राठी ‘क्षितिज’ और चरणसिंह अमी की मंचस्थ उपस्थिति में अतिथियों ने उत्कृष्ट लघुकथा लेखन के लिए लघुकथा चंद्रशेखर दुबे स्मृति सम्मान और क्षितिज साहित्य संस्था’ इंदौर द्वारा सम्मेलन में विजय सिंह चौहान को ‘स्व. सतीशराज पुष्करणा स्मृति लघुकथा सम्मान दिया गया।
यह सारस्वत समारोह छः सत्रों में हुआ। तीसरे सत्र में विजय जोशी ने विषय ‘सांस्कृतिक एवं भौगोलिक मापदंडों से प्रभावित होता लघुकथा का शिल्प’ विषय पर शोध-पत्र का वाचन किया।
आयोजन में लघुकथा शोध केन्द्र की निदेशक कांता रॉय, सचिव घनश्याम मैथिल, गोकुल सोनी आदि ने सत्रों में प्रस्तुतियाँ दी। महेश्वर
लघुकथा शोध केन्द्र के सचिव हरिवल्लभ शास्त्री, संरक्षक हरीश दुबे, शिक्षा भारती के जिला कोषाध्यक्ष नरेंद्र झावरे आदि उपस्थित रहे। संचालन अंतरा करवड़े एवं साथी साहित्यकारों ने किया।

Leave a Reply