कुल पृष्ठ दर्शन : 204

You are currently viewing अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में हुआ लोकार्पण और पुस्तक वाचन

अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में हुआ लोकार्पण और पुस्तक वाचन

जमशेदपुर (झारखंड)।

भारत में स्टील शहर के रूप में प्रसिद्ध जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव (जीवन के लिए साहित्य) तुलसी भवन में हुआ। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के बाद पुस्तक का लोकार्पण किया गया।
महोत्सव के संस्थापक डॉ. सुरेश सिंह शौर्य ‘प्रियदर्शी ने बताया कि उत्सव में अति विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. अशोक अविचल (एल.बी.एस.एम. कॉलेज व संयोजक ईस्टर्न क्षेत्रीय बोर्ड साहित्य अकादमी, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) ने साहित्य की पराकाष्ठा को बताया। राज़ रामगढ़ी (वरिष्ठ साहित्यकार) ने ग्लोबल साहित्य मंजरी पुस्तक का परिचय दिया, जिसका लोकार्पण किया गया। स्वागत भाषण ममता मनीष सिन्हा ने दिया।
इस मौके पर साहित्य मंजरी भाग-२ के संपादक राम रतन श्रीवास ने श्रीमती एस.ए. मणि, प्रीति सैनी, लखन विक्रांत आदि कई राज्यों के प्रबुद्ध साहित्यकारों की उपस्थिति में ‘रंग जज्बातों के’ का लोकार्पण कराया। प्रीति सैनी द्वारा रचित ‘शंखनाद’ पुस्तक का वाचन किया गया। राज रामगढ़ी के धन्यवाद साथ समापन हुआ।

Leave a Reply