कुल पृष्ठ दर्शन : 97

You are currently viewing उपन्यास ‘फिर वही अपने-अपने पिंजर’ विमोचित

उपन्यास ‘फिर वही अपने-अपने पिंजर’ विमोचित

आगरा (उप्र)।

सैल्यूट तिरंगा संस्था के तत्वावधान में आयोजित समारोह में आगरा की लेखिका व एडवोकेट सावित्री सिंह ‘अंबेडकर’ द्वारा रचित उपन्यास ‘फिर वही अपने-अपने पिंजर’ का विमोचन हुआ। सत्य घटनाक्रम पर आधारित पुस्तक की समीक्षा करते हुए कवि-लेखक अशोक ‘अश्रु’ ने कहा कि, उपन्यास की मुख्य पात्र संध्या ने कथित प्रेम जाल में फंस कर एक-दूसरे धर्म के व्यक्ति से विवाह कर जीवन में जिन यातनाओं को भोगा है, उसका बड़ा ही मार्मिक और निर्भीक प्रस्तुतिकरण इस उपन्यास में हुआ है। अशोक ‘अश्रु’ ने लेखिका के साहस की सराहना की। कवि संजय शर्मा और कवि अनिल ‘संघर्ष’ ने भी समीक्षा प्रस्तुत की। संस्था के अध्यक्ष आदर्श श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहे तो अध्यक्षता कवयित्री रुचि चतुर्वेदी ने की। निर्मला दीक्षित विशिष्ट अतिथि रही। समारोह में अनेक कवि और लेखक मौजूद रहे।