इंदौर (मप्र)।
हिंदी सप्ताह के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब सभागार में हुए साहित्यिक समारोह में अतिथि डॉ. सोनाली नरगुंदे और साहित्यकार मुकेश तिवारी ने देवास के लेखक अमित राव पवार को हिंदी लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘मातृभाषा प्रेमचंद मुंशी सम्मान’ से सम्मानित किया। शुभ संकल्प समूह इंदौर एवं मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के संयुक्त सहयोग से इस कार्यक्रम में उन्हें स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र दिया गया।
आयोजन में डॉ. सुनीता श्रीवास्तव एवं उपेंद्र श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। समारोह में वक्ताओं ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार तथा युवा पीढ़ी को हिंदी साहित्य से जोड़ने पर बल दिया।