कुल पृष्ठ दर्शन : 113

You are currently viewing कवि सम्मेलन संग हुआ सम्मान समारोह

कवि सम्मेलन संग हुआ सम्मान समारोह

पटना (बिहार)।

गीताश्री साहित्य भारती (पंजी.) संस्था की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा कवि सम्मेलन व कवियों का सम्मान समारोह २० अगस्त रविवार को ट्रिपल टाइम स्मार्ट हॉल जबलपुर में हुआ। विशिष्ट अतिथि गृह मंत्रालय (दिल्ली) से प्रसिद्ध कवि नरेश मलिक उपस्थित हुए। अध्यक्षता बनारस (उत्तर प्रदेश) से आए संस्था के राजनारायण गुप्त ‘कैमी’ ने की। मुख्य अतिथि ग्वालियर से आए प्रसिद्ध व्यंग्यकार कवि महेन्द्र भट्ट, भोजपुर प्रकोष्ठ के प्रमुख हिंदी-भोजपुरी के सशक्त हस्ताक्षर वरिष्ठ साहित्यकार सौदागर सिंह रहे।
शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर माँ शारदे के आह्वान से हुआ। सरस्वती वंदना के पश्चात गीताश्री साहित्य भारती प्रदेश इकाई की प्रभारी श्रीमती कीर्ति चौरसिया तथा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह राय द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथियों का भी अभिनंदन किया गया।
जबलपुर जिलाध्यक्ष डॉ. आशा श्रीवास्तव एवं संयोजिका कीर्ति चौरसिया ने संस्था की जानकारी दी। श्री राय द्वारा रचित पुस्तक ‘अमर काव्यांजलि’ का विमोचन भी किया गया। सभी कवियों ने काव्यपाठ में अपनी सुंदर रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। सभी ५२ कवियों को ‘गीताश्री काव्य प्रवीण’ सम्मान से सम्मानित किया गया। संचालन प्रीति मनीष दुबे ने किया। आभार प्रदर्शन श्रीमती चौरसिया द्वारा किया गया।