धनबाद (झारखंड)।
हिंदी साहित्य भारती (धनबाद जिला इकाई) का कवि सम्मेलन सह हिंदी पखवाड़ा अवनी डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट सेंटर (हीरापुर, धनबाद) में मनाया गया। सम्मेलन की शुरुआत डॉ. संगीता नाथ ने सरस्वती वंदना से की।
इस सम्मेलन में नीरजा पप्पी ने भक्ति गीत ‘नाम सुमिर ले बन्दे हरी ही हरी’ से भक्ति भाव भर दिया, वहीं स्नेह प्रभा पाण्डेय ने ‘हिंदी की हरियाली से ही बगिया आज महकती है’ गाया। डॉ. नाथ ने ‘दर्द मनुहार श्रृंगार के, भाव तुमको ही अर्पित किया’ ग़ज़ल से समां बांध दिया। डॉ. नीरा प्रसाद ने साहित्य समाज का दर्पण, पाण्डेय सरिता ‘राजेश्वरी’ ने ‘जिसने जितना साथ निभाया, धन्यवाद कर बढ़िए’ सुनाकर मोहित किया तो सिमरन श्रीवास्तव, सुमन मिश्रा, मंजू शरण मंजुल, प्रमिला श्री तिवारी एवं ममता पाण्डेय आदि ने भी सुमधुर रचनाएँ प्रस्तुत कीं। अध्यक्ष विश्वजीत कुमार ‘विश्वकिरण’ ने झारखंड के पर्व ‘करमा’ पर कविता सुनाकर समां बांध दिया।
मंच का संचालन सिमरन श्रीवास्तव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन ‘विश्वकिरण’ ने किया।