कुल पृष्ठ दर्शन : 669

You are currently viewing काव्य संग्रह ‘अंजुरी भर समंदर’ विमोचित

काव्य संग्रह ‘अंजुरी भर समंदर’ विमोचित

जांजगीर-चांपा (छग)।

लेखिका-कवियित्री श्रीमती ममता तिवारी ‘ममता’ के नए काव्य संग्रह ‘अंजुरी भर समंदर’ का विमोचन अथर्व भवन व्हीआईपी सिटी जांजगीर में किया गया। मुख्य अतिथि साहित्यकार कवि रामफल तिवारी और बेटी हिमानी पांडेय के हाथों यह विमोचन हुआ।
इस संग्रह में ९० गीत व ग़ज़ल हैं, जिसका सम्पादन व प्रकाशन धर्मेन्द्र चौधरी ने किया है। इस मौके पर श्रीमती अरूंधती तिवारी, अरविंद पाण्डेय, हिमांशु तिवारी, श्रीमती दिशा राठौर, मंजू उपाध्याय और अंशु पाण्डेय आदि गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
श्रीमती तिवारी ने बताया कि, मुझे लिखने की प्रेरणा और हौंसला देने वाली मेरी पुत्री हिमानी ही है, इसलिए उसके जन्मदिन पर यह संग्रह उसी के हाथों विमोचित कराया है।
इस कार्यक्रम में उसके युवा साथी और कवि-कवियित्री भी सम्मिलित रहे।
ज्ञात हो कि श्रीमती तिवारी की इसके पहले कई पुस्तकें आ चुकी हैं और विविध मंचों पर अनेक बार सम्मान भी मिले हैं।

कार्यक्रम का संचालन रमेश तिवारी ने किया।

Leave a Reply