कुल पृष्ठ दर्शन :

‘कुँवर प्रसून और जन-सरोकार’ पुस्तक लोकार्पित

देहरादून (उत्तराखंड)।

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र की ओर से प्रखर पत्रकार, पर्यावरण चेतना और सामाजिक सरोकारों के पुरोधा कुँवर प्रसून के पर्यावरणीय एवं सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर पत्रकार एवं लेखक शीशपाल गुसाईं द्वारा ‘कुँवर प्रसून के जीवन, लेखन, पत्रकारिता और जन-सरोकारों’ पर केंद्रित पुस्तक ‘कलम का गाँधी : कुँवर प्रसून और जन-सरोकार’ का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कुँवर प्रसून की पत्नी श्रीमती रजनी भंडारी और वक्ताओं ने किया। संचालन डॉ. भारती मिश्रा ने किया।