कुल पृष्ठ दर्शन : 180

You are currently viewing केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से हिंदी विवि के कुलपति ने की शिष्टाचार भेंट

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से हिंदी विवि के कुलपति ने की शिष्टाचार भेंट

वर्धा(महाराष्ट्र)।

‘शिक्षक दिवस’ की पूर्व संध्या पर भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से नई दिल्ली में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय(वर्धा) के कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल की शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान कुलपति ने शिक्षा मंत्री को विवि की विविध अकादमिक गतिविधियों से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि सत्र २०२१-२२ से हिंदी विवि ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-२०२० को लागू कर दिया है। भारतीय भाषाओं के उन्नयन तथा विवि द्वारा भारतीय भाषाओं में विधिक शिक्षा इसी सत्र से प्रारम्भ करने पर मंत्री श्री प्रधान ने प्रसन्नता व्यक्त की। कुलपति प्रो. शुक्ल ने कहा कि यदि समानता का अवसर उपलब्ध कराना है तो संविधान की अनुसूची में स्वीकृत सभी भारतीय भाषाओं में विधि की प्रवेश परीक्षाएँ आयोजित करनी होंगी। विधि की प्रक्रिया में भारतीय भाषाओं को स्थान मिलना चाहिए। शिक्षा मंत्री ने विवि की भूमिका को लेकर मार्गदर्शन दिया।

Leave a Reply