कुल पृष्ठ दर्शन :

गांधी नगर में हुआ रजत जयंती सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन

गांधी नगर (गुजरात)।

हिन्दी साहित्य अकादमी गांधी नगर एवं अखिल भारतीय हिन्दी साहित्य संस्थान गुजरात (अहमदाबाद) के संयुक्त तत्वावधान में रजत जयंती सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय हिन्दी कवि सम्मेलन ब्रह्माणी कृपा मेमोरियल हॉल (कड़ी सर्व विश्वविद्यालय, गांधी नगर) में आयोजित किया गया। अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. चन्द्रपालसिंह यादव ने की।
    इस कार्यक्रम में अकादमी के अध्यक्ष भाग्येश झा एवं महासचिव डॉ. जयेन्द्रसिंह जादव के स्थान पर डॉ. जे.एम. पनारा ने उद्बोधन दिया। मंच पर डॉ. विनोदकुमार वर्मा, डॉ. पनारा, डॉ. आलोककुमार गुप्ता एवं प्रो. देवेन्द्र आचार्य उपस्थित रहे।
समारोह में डॉ. विनोदकुमार वर्मा को राजभाषा रत्न, वासंती वर्मा को साहित्य वाचस्पति, सुभाष स्वामी सत्यम, डॉ. उमासिंह किसलय एवं अरविंदभाई पटेल को काव्यालंकार, हर्षकुमार सेठ को कथा सम्राट तथा डॉ. भावना सावलिया को गीत साम्राज्ञी की उपाधि से सम्मानित किया गया।
   कवि सम्मेलन में वसन्ती वर्मा, हर्षकुमार सेठ, अरविंदभाई पटेल, सत्यम सहित अन्य कवियों ने काव्य पाठ किया। यहाँ नवोदित एवं वरिष्ठ रचनाकारों का भी सम्मान किया गया।
  आयोजन का संचालन डॉ. भावना एन. सावलिया ने किया।