डॉ. योगेन्द्र नाथ शुक्ल
इन्दौर (मध्यप्रदेश)
*****************************************
कुछ लोग कह रहे थे कि ‘शार्ट सर्किट’ से आग लगी और पड़ोसियों का कहना था कि कार की बैटरी अधिक चार्ज हो जाने के कारण आग लगी। पास में केमिकल का गोदाम था। आग ने ३ मकानों को लपेटे में ले लिया था। बड़ा ही हृदय विदारक दृश्य था। चारों ओर चीख-पुकार मची थी।
एक घर से जब सामान और लाशें निकाली जा रही थी, तब एक कर्मचारी को एक जगह लगभग पूरी जली हुई मुर्गी दिखाई दी। जैसे ही उसने उसे हटाया कि उसकी आँखें खुली की खुली रह गईं।…. अंदर चूजे चहचहा रहे थे।