कुल पृष्ठ दर्शन : 348

You are currently viewing जापान की संस्था द्वारा ‘विश्व हिंदी गौरव सम्मान’ से अलंकृत

जापान की संस्था द्वारा ‘विश्व हिंदी गौरव सम्मान’ से अलंकृत

नई दिल्ली।

पत्रकारिता और साहित्य क्षेत्र में ३ दशक से उत्कृष्ट योगदान देते रहे अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध लेखक राकेश छोकर को टोक्यो की संस्था जापान हिंदी कल्चरल सेंटर व ‘हिंदी की गूंज’ पत्रिका की और से ‘विश्व हिंदी गौरव’ सम्मान से अलंकृत किया गया है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में सम्मान स्वरूप संस्था की अध्यक्ष एवं मुख्य सम्पादक डॉ. रमा शर्मा ने प्रबुद्ध साहित्यकार अनुराधा अच्छवान व समाजसेवी सिद्धार्थ अच्छवान की उपस्थिति में प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट किया। श्री छोकर ने इस विशेष सम्मान के लिए संस्था का आभार माना।