कुल पृष्ठ दर्शन : 241

You are currently viewing दिल्ली में ‘काव्यामृत महोत्सव’ २२ जनवरी को

दिल्ली में ‘काव्यामृत महोत्सव’ २२ जनवरी को

दिल्ली।

रविवार २२ जनवरी को इन्द्रप्रस्थ अध्ययन केंद्र, दिल्ली (काव्य चेतना) द्वारा ‘काव्यामृत महोत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता दिल्ली की वरिष्ठ साहित्यकार वन्दना यादव करेंगी। यहाँ काव्यपाठ सहित रचनाकारों का सम्मान भी होगा।
केन्द्र प्रमुख विनोद शर्मा ‘विवेक’, काव्य चेतना प्रमुख विनीत पाण्डेय (संयोजक) और गतिविधि प्रमुख ओंकार नाथ ने बताया कि, कार्यक्रम में सानिध्य प्रवीन आर्य (राष्ट्रीय मंत्री, भारतीय साहित्य परिषद) का रहेगा। मुख्य अतिथि जयप्रकाश पांडेय (निदेशक, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) हैं। दोपहर डेढ़ बजे से यह कार्यक्रम केंद्र (श्री राम कुटीर, द्वितीय तल, चाणक्य प्लेस पंखा रोड) में होगा। काव्यपाठ के बाद शाम साढ़े ४ बजे अध्यक्षीय उद्बोधन होगा।

Leave a Reply