कुल पृष्ठ दर्शन :

नागरी लिपि परिषद को सम्मानित किया

नई दिल्ली।

डॉ. आम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (भारत सरकार) और हिंदुस्तानी भाषा अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में देश-विदेश में नागरी लिपि का प्रचार प्रसार करने वाली प्रतिनिधि संस्था नागरी लिपि परिषद को सम्मानित किया गया। परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री डॉ. हरिसिंह पाल ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।           यह सम्मान मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार की बाल एवं महिला विकास सचिव श्रीमती रश्मि सिंह, पत्रकारिता की अध्येता डॉ. वर्तिका नंदा, केंद्र के निदेशक आकाश पाटिल और अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुधाकर पाठक ने शाल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र देकर किया। 

    डॉ. पाठक ने धन्यवाद व्यक्त किया।