नई दिल्ली।
पद्मभूषण अलंकृत महान गीतकार गोपालदास ‘नीरज’ की आठवीं पुण्यतिथि पर पर्पल पेन संस्था ने ‘शब्दराग’ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें कविताओं और गानों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में प्रेम, विरह व सम-सामयिक विषयों पर गीत, ग़ज़ल, गीतिका, ठुमरी आदि की सशक्त छन्दबद्ध स्वरचित कविताएँ सुनाई गईं।
महाकवि नीरज को सादर नमन करने के उद्देश्य वाले इस कार्यक्रम में मंच पर अनेक कवि एवं गायकों ने अपनी-अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि ने नीरज की साहित्यिक प्रतिभा और काव्य परंपरा पर प्रकाश डाला। प्रथम सत्र में मीनाक्षी भट्टाचार्य, पूजा श्रीवास्तव, सरोज रानी, कौशल सिन्हा, अजय तथा अन्य कलाकारों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। द्वितीय सत्र में गायकों- सुनील मिश्रा, कविता सिंह, राहुल चौहान, ममता वर्मा आदि ने विशेष प्रस्तुतियाँ दीं।