कुल पृष्ठ दर्शन : 1

पद्म भूषण डॉ. राधिकारमण प्रसाद सिंह का भेंटवार्ता से किया स्मरण

सोनीपत (हरियाणा)।

कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार ने पद्म भूषण, साहित्य वाचस्पति राजा डॉ. राधिकारमण प्रसाद सिंह जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कटिहार के उदीयमान साहित्यकार शशिधर कुमार को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया गया।
    परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में सूत्रधार कीर्ति त्यागी ने राजा राधिकारमण प्रसाद सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन से संबंधित प्रश्न किया। दर्शकों में से सटीक एवं श्रेष्ठ उत्तर के लिए गंगोत्री से जुड़ीं श्रीमती गायत्री शर्मा ने कल्प ज्ञान मेधा सम्मान अर्जित किया। आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए साहित्यकार व कल्पकथा संस्थापक श्रीमती राधा श्रीशर्मा ने शुभकामनाएं दीं।
   परिवार के तत्वाधान में आयोजित ४ चरणों (व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर) के अंत में ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया गया। तत्पश्चात आभार प्रकट किया गया।