कुल पृष्ठ दर्शन :

प्रतियोगिता: सेह गोस्वामी को दी श्रद्धांजलि, ४ रचना पुरस्कृत

कोलकाता (पश्चिम बंगाल)।

शनिवार की संध्या को स्थानीय होची मिन्ह सरणी स्थित स्योना एक्सप्रपियस कैफे में ‘लघुकथा शोध केन्द्र’ एवं ‘रचनाकार कोलकाता’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘लघुकथा प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल ने १३ प्रतिभागियों में से रमाकांत सिन्हा को प्रथम, सविता भुवानियाँ एवं विश्वजीत ठाकुर को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा नूपुर श्रीवास्तव को तृतीय विजेता घोषित किया।
  इस अवसर पर मुख्य अतिथि वक्ता के तौर पर सम्पादक व लघुकथाकार पारस कुंज ने कहा कि देश की सांस्कृतिक राजधानी बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में लघुकथा पर हो रहे आयोजनों से इसका नाम भी लघुकथा क्षितिज पर लिया जाने लगा है।
विशिष्ट अतिथि पटना से ही लघुकथाकार श्रीमती पूनम आनंद झा ने किसी भी विधा में लिखने से पहले उसे पढ़ने की जरूरत बताई। तत्पश्चात वरिष्ठ लघुकथाकार श्रीमती विद्या भंडारी ने भी लघुकथा लेखन संबंधी अपने महत्वपूर्ण विचारों से प्रतिभागियों को लाभान्वित किया।
केन्द्र कोलकाता के अध्यक्ष रावेल पुष्प ने सभापति का दायित्व निभाया।
अंत में अनेक संकलनों की संपादिका श्रीमती नेह गोस्वामी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
  मंच संचालन रचनाकार कोलकाता की अध्यक्षा युवा कवयित्री सुश्री रचना सरन ने किया।