कुल पृष्ठ दर्शन : 133

You are currently viewing प्रो.शरद खरे को ‘योग साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

प्रो.शरद खरे को ‘योग साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मंडला(मप्र)।

अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग और जीवन पुस्तक’ का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रो.(डॉ.) शरद नारायण खरे को ‘योग साहित्य शिरोमणि सम्मान-२०२१’ से अलंकृत किया गया।
इस पुस्तक में योग पर केन्द्रित श्रेष्ठ ५० आलेख प्रकाशित हैं,जिनमें इतिहासकार-प्राध्यापक डॉ. खरे का शोध आलेख(अनेक प्राचीन ग्रंथों से संदर्भ लेकर लिखा गया)शामिल है,को अनुसंधान
के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुजी गौतम ऋषि,डॉ. सुनील कुमार परीट,डॉ. धन्यकुमार बिराजदार,डॉ. अनिल प्रधान,डॉ. मलकप्पा आलियास महेश,डॉ. गायत्री खंडाटे,प्रो. मनीषा नाडगौडा व चिंतन त्रिवेदी आदि के निर्णायक मंडल ने श्रेष्ठ माना। पुस्तक में शामिल समस्त आलेखों में इसे सर्वश्रेष्ठ आलेख घोषित किया गया,तथा प्रो. खरे को सम्मान दिया गया।

Leave a Reply