मंडला (मप्र)।
साहित्यिक संस्था मंथनश्री (जबलपुर) द्वारा रानी दुर्गावती संग्रहालय के सभागार कला वीथिका में वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इसमें मंडला के सुपरिचित कवि-लेखक प्रो. (डॉ.) शरद नारायण खरे को समर्पित पाँच दशकीय श्रेष्ठ साहित्य सेवा पर मोतीमाल, अंग वस्त्रम् व अलंकरण पत्र आदि देकर अलंकृत किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य भगवत दुबे ने की। मुख्य अतिथि जगद्गुरु बालगोविंदाचार्य महाराज रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि आचार्य हरिशंकर दुबे व प्रतुल श्रीवास्तव रहे। ज्ञात हो कि सुपरिचित लेखक प्रो. खरे देशभर की रचनाएँ पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रही हैं। मप्र साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कारों व अभिनंदन से आप विभूषित हैं।