कुल पृष्ठ दर्शन : 150

You are currently viewing प्रो.शरद नारायण खरे को ‘हिन्दी काव्य रत्न अवार्ड’

प्रो.शरद नारायण खरे को ‘हिन्दी काव्य रत्न अवार्ड’

मंडला (मप्र)।

‘हिंदी साहित्य परिवार’ द्वारा किरण पांडेय के संयोजन-संचालन में राष्ट्रीय स्तर की खुली ऑनलाइन साहित्य स्पर्धा आयोजित की गई। लगातार ३ चरण में प्रस्तुति, मापदंड व संख्या के आधार पर अंतिम चरण हेतु मात्र ५ प्रतियोगी चयनित हुए। इसमें विधान की सटीकता, सृजन की विशिष्टता व कथ्य-प्रस्तुतिकरण के आधार पर निर्णायकों ने मंडला के वरिष्ठ साहित्यकार और प्राचार्य प्रो.(डॉ.) शरद नारायण खरे को समस्त में सर्वप्रथम घोषित कर ‘हिन्दी काव्य रत्न अवार्ड’ से अलंकृत किया है। ज्ञात हो कि, ५० वर्षीय साहित्य सेवा पूर्ण कर वर्तमान में भी आप सक्रिय हैं।

Leave a Reply