कुल पृष्ठ दर्शन : 313

You are currently viewing बेटी की याद में शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान भेंट

बेटी की याद में शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान भेंट

बंगलुरु (कर्नाटक)।

कला-संस्कृति साहित्य और सामाजिक सरोकारों को समर्पित सविता चड्ढा जन सेवा समिति द्वारा अपनी बेटी शिल्पी की याद में ४ सम्मान सविता चड्ढा ने दिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में सुधांशु महाराज ने सविता चड्ढा के लेखन और सामाजिक कार्यों व उपलब्धियों पर शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि हिंदी शिक्षण मंडल के उपाध्यक्ष अनिल जोशी ने भी भी रचनाकारों को सम्मानित करते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर स्वागत संबोधन में सविता चड्ढा ने कहा कि उदासियों को उत्सव में बदलने का नाम है-शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान। आपने २०२२ का शिल्पी चड्ढा स्मृति सम्मान बैंगलोर के साहित्यकार एवं कलश कारवाँ फाउंडेशन के संस्थापक राही राज को दिया। राशि के साथ इन्हें सम्मान पत्र, अंग वस्त्रम और प्रतीक चिन्ह (पुस्तक ‘माँ’ के लिए) दिया गया। फाउंडेशन की ओर से सुधांशु महाराज, सविता चड्ढा, ओम प्रकाश प्रजापति, अनिल जोशी एवं श्रीमती कल्पना पांडे को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा पुरस्कारों में ‘हीरों में हीरा’ सम्मान इंद्रजीत शर्मा, श्रीमती सुनीति रावत को शिल्पी चड्ढा समृति- साहित्यकार सम्मान और ब्रिज माहिर को गीतकार सम्मान दिया गया। श्री जोशी ने बेटी की याद में दिए जाने वाले सम्मानों की प्रशंसा की। संचालन डॉ. कल्पना पांडेय ने किया। आभार डॉ. ओम प्रकाश प्रजापति ने व्यक्त किया।

Leave a Reply