कुल पृष्ठ दर्शन : 254

You are currently viewing बढ़ता हिंदुस्तान लिखूँ

बढ़ता हिंदुस्तान लिखूँ

एस.के.कपूर ‘श्री हंस’
बरेली(उत्तरप्रदेश)
*********************************

हिन्द देश का गौरव गान लिखूँ,
या ये अतुल्य भारत महान लिखूँ।
अनुपम उदाहरण है मेरा यह देश-
कितनी इसकी आन-शान लिखूँ॥

योग मुद्रा ज्ञान ध्यान लिखूँ,
अनगिनत भाषा परिधान लिखूँ।
विविधता में एकता मंत्र देश का-
सोने की चिड़िया हिंदुस्तान लिखूँ॥

गीता रामायण तुलसी रसखान लिखूँ,
विश्व गुरु भारत की पहचान लिखूँ।
लिखूँ क्रिकेट विश्वविजेता की कहानी-
हॉकी जादूगर ध्यानचंद का नाम लिखूँ॥

गंगा यमुना कावेरी का जल गान लिखूँ,
वेद उपनिशद पुराण का ज्ञान लिखूँ।
कल्पना चावला राकेश शर्मा की बात है-
या चन्द्रयान मंगलयान की उड़ान लिखूँ॥

भगत आज़ाद गांधी पटेल योगदान लिखूँ,
बच्चन दिलीप राजकपूर अरमान लिखूँ।
उत्सव पर्वों से भरा यह देश है मेरा-
या विश्व में बढ़ता आगे हिंदुस्तान लिखूँ॥

Leave a Reply