कुल पृष्ठ दर्शन : 1

मथुरा में हुआ प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का भव्य हिंदी सम्मेलन

मथुरा (उप्र)।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा का मथुरा में हिंदी सम्मेलन भव्यता के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. धर्म प्रकाश वाजपेयी (दिल्ली), विशिष्ट अतिथि विनोद मिश्र व अनिल कुमार मिश्र रहे।
   सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी के संयोजन में हुए इस कवि सम्मेलन, सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन लोकार्पण व हिंदी विचार गोष्ठी की अध्यक्षता प्रभा बच्चन श्रीवास्तव ने की। राधा-कृष्ण के पूजन-वंदन पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। सरस्वती वन्दना सीमा शर्मा व गणेश वंदना सोनिया नायडू ने की । राजकुमारी रैकवार राज व प्रभा बच्चन श्रीवास्तव ने राष्ट्रभक्ति पर भव्य नृत्य प्रस्तुत किया।
वीणा अब्राहम सिंह, जयपूर्णा विश्वकर्मा, डॉ. राम लखन वर्मा, श्रीमती नितिन शर्मा, बेखुद ब्रजवासी, डॉ. रमा कान्ता, मेघा अग्रवाल और दीप्ति खरे (मंडला) आदि ने उपस्थित होकर काव्य रस की वर्षा की।
      सम्मेलन को अपने संचालन से सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ ने ऊँचाई दी। अनिल शर्मा ने आभार व्यक्त किया।