कुल पृष्ठ दर्शन : 318

You are currently viewing ‘मित्रता विशेष’ साहित्यिक महोत्सव कराया

‘मित्रता विशेष’ साहित्यिक महोत्सव कराया

पटना (बिहार)।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा मित्रता के महत्व को दर्शाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन ‘मित्रता विशेष’ साहित्यिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया।
सभी ने मित्रता के महत्व तथा विशेषता पर आधारित अपनी बेहतरीन रचनाओं को प्रस्तुत कर महोत्सव की शोभा में चार चाँद लगाए। नए रचनाकारों द्वारा प्रस्तुत रचनाओं ने समूह का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। सभी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार ने सभी को इस अनमोल नाते को दिल से निभाने के लिए प्रेरित किया। उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करने वालों में मोना चंद्राकार, मोनालिसा, अनिल कुमार केसरी आदि रहे।

Leave a Reply