कुल पृष्ठ दर्शन : 755

You are currently viewing मेरे श्रीराम पधारे हैं

मेरे श्रीराम पधारे हैं

डॉ.राम कुमार झा ‘निकुंज’
बेंगलुरु (कर्नाटक)

*************************************************

चलें अयोध्या धाम मेरे श्रीराम आए हैं,
सजे अवध सुखधाम, किशोरी श्याम आए हैं
खुशियाँ फैली अविराम, लखन सत्काम आए हैं,
भरत लाल हनुमान, रघुवर अभिराम आए हैं।

सरयू तट मुस्कान, कौशलेन्द्र विराजे हैं,
कर शोभित धनुष बाण, रघुनंदन नवाजे हैं
साकेत पुरी सुनाम, सीताराम आए हैं
परमानंद श्रीराम, अवध बिहारी आए हैं।

सजी अयोध्या धाम, जानकी राम आए हैं,
खिली संत मुस्कान, राष्ट्र स्वाभिमान आए हैं
है प्राण-प्रतिष्ठा राम, आज देश प्रधान आए हैं,
जय कार चहुँ श्रीराम, बजरंगी साथ आए हैं।

बना स्वर्णिम इतिहास, दशरथ सन्तान आए हैं,
पांच सौ बरस संघर्ष, बाद राम लला विराजे हैं
खिल अवध प्रगति चहुँ ओर, फिर राजाराम आए हैं,
शत्रुघ्न भरत अविराम, सेवित श्रीराम आए हैं।

नववधू अयोध्या आज, विभव कीर्ति सुहाए हैं,
रामलला विराजमान, आस्था श्याम आए हैं
अभिनंदन स्वागत वाम, सिया सुखधाम आए हैं,
बोलो जय जय अभिराम, मेरे श्रीराम आए हैं।

हो आज कहाँ विश्राम, कौशल्या लला पधारे हैं,
दुनिया मानव कल्याण, सांस्कृतिक धाम लाए हैं।
बढ़ विश्व पटल सम्मान, राम लला जय गाए हैं,
चलें अयोध्या धाम, मेरे श्रीराम आए हैं॥

परिचय-डॉ.राम कुमार झा का साहित्यिक उपनाम ‘निकुंज’ है। १४ जुलाई १९६६ को दरभंगा में जन्मे डॉ. झा का वर्तमान निवास बेंगलुरु (कर्नाटक)में,जबकि स्थाई पता-दिल्ली स्थित एन.सी.आर.(गाज़ियाबाद)है। हिन्दी,संस्कृत,अंग्रेजी,मैथिली,बंगला, नेपाली,असमिया,भोजपुरी एवं डोगरी आदि भाषाओं का ज्ञान रखने वाले श्री झा का संबंध शहर लोनी(गाजि़याबाद उत्तर प्रदेश)से है। शिक्षा एम.ए.(हिन्दी, संस्कृत,इतिहास),बी.एड.,एल.एल.बी., पीएच-डी. और जे.आर.एफ. है। आपका कार्यक्षेत्र-वरिष्ठ अध्यापक (मल्लेश्वरम्,बेंगलूरु) का है। सामाजिक गतिविधि के अंतर्गत आप हिंंदी भाषा के प्रसार-प्रचार में ५० से अधिक राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़कर सक्रिय हैं। लेखन विधा-मुक्तक,छन्दबद्ध काव्य,कथा,गीत,लेख ,ग़ज़ल और समालोचना है। प्रकाशन में डॉ.झा के खाते में काव्य संग्रह,दोहा मुक्तावली,कराहती संवेदनाएँ(शीघ्र ही)प्रस्तावित हैं,तो संस्कृत में महाभारते अंतर्राष्ट्रीय-सम्बन्धः कूटनीतिश्च(समालोचनात्मक ग्रन्थ) एवं सूक्ति-नवनीतम् भी आने वाली है। विभिन्न अखबारों में भी आपकी रचनाएँ प्रकाशित हैं। विशेष उपलब्धि-साहित्यिक संस्था का व्यवस्थापक सदस्य,मानद कवि से अलंकृत और एक संस्था का पूर्व महासचिव होना है। इनकी लेखनी का उद्देश्य-हिन्दी साहित्य का विशेषकर अहिन्दी भाषा भाषियों में लेखन माध्यम से प्रचार-प्रसार सह सेवा करना है। पसंदीदा हिन्दी लेखक-महाप्राण सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’ है। प्रेरणा पुंज- वैयाकरण झा(सह कवि स्व.पं. शिवशंकर झा)और डॉ.भगवतीचरण मिश्र है। आपकी विशेषज्ञता दोहा लेखन,मुक्तक काव्य और समालोचन सह रंगकर्मी की है। देश और हिन्दी भाषा के प्रति आपके विचार(दोहा)-
स्वभाषा सम्मान बढ़े,देश-भक्ति अभिमान।
जिसने दी है जिंदगी,बढ़ा शान दूँ जान॥ 
ऋण चुका मैं धन्य बनूँ,जो दी भाषा ज्ञान।
हिन्दी मेरी रूह है,जो भारत पहचान॥