पटना (बिहार)।
राज्य के शिक्षा मंत्री चंद्र शेखर ने गुरुवार को विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में एक कार्यक्रम में लेखक मुरली मनोहर श्रीवास्तव की पुस्तक ‘मोदी युग का भारत’ का लोकार्पण किया। उन्होंने लेखक को बधाई दी। इसमें प्रधानमंत्री के पिछले २५ वर्षों से जुड़े अहम सार्वजनिक सेवा और उनके नेतृत्व में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों को एक जगह संकलित किया गया है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ यादव और प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र भी उपस्थित रहे।