कुल पृष्ठ दर्शन : 948

You are currently viewing राममय काव्य गोष्ठी में किया सम्मान

राममय काव्य गोष्ठी में किया सम्मान

इन्दौर (मप्र)।

स्थानीय दीपड्रीम फिल्म्स सभागार में संस्था ‘वातायन’ की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रभु राम पर सुंदर रचनाओं की प्रस्तुति दी गई।
वातायन के सचिव स्वदेश राजोरिया ने बताया कि,
संस्थाध्यक्ष सूर्यनारायण आचार्य ने आयोजन की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि

शहर की लेखिका सपना साहू ‘स्वप्निल’ और सपना यादव व दीपेंद्र सोनी विशेष अतिथि रहे। साहित्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वरिष्ठ गीतकार मनोहरलाल वर्मा ‘मधुर’ एवं लेखिका सपना साहू ‘स्वप्निल’ का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में बृजभूषण शर्मा, एस.एन. आचार्य ‘श्रांत’, दिनेश वर्मा, योग्या राजोरिया, सपना साहू ‘स्वप्निल’, डॉ. किरण पांचाल व दिलीप नेमा आदि कवि-कवयित्रियों ने राम जी को समर्पित रचनाओं का पाठ किया। संचालन अरविंद आचार्य ने किया।