कुल पृष्ठ दर्शन : 224

You are currently viewing वरिष्ठ साहित्यकार चित्रा गुप्ता के सम्मान में हुई गोष्ठी

वरिष्ठ साहित्यकार चित्रा गुप्ता के सम्मान में हुई गोष्ठी

दिल्ली।

अन्तर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच की दिल्ली इकाई की काव्य गोष्ठी मंच की संस्थापिका और वरिष्ठ साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में इकाई अध्यक्ष शकुंतला मित्तल ने ‘आरकिड पेटल्स’ में संयोजित की। सिंगापुर से आई वरिष्ठ साहित्यकार चित्रा गुप्ता के सम्मान में इस गोष्ठी में सभी रचनाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

गोष्ठी में डॉ. सविता चड्ढा (निदेशक विश्व मैत्री मंच) ने अध्यक्षता की। चित्रा गुप्ता मुख्य अतिथि और डॉ. मुक्ता (पूर्व निदेशक, हरियाणा) विशिष्ट अतिथि रहीं। वीणा अग्रवाल (उपाध्यक्ष) और अर्चना पाण्डेय (महासचिव) के अतिरिक्त गुरुग्राम, दिल्ली और फरीदाबाद के प्रतिष्ठित साहित्यकारों ने उपस्थिति दी। अतिथिद्वय ने माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। वीणा अग्रवाल की सुमधुर सरस्वती वंदना ने वातावरण को रस सिक्त कर दिया। शकुंतला मित्तल ने चित्रा गुप्ता का साहित्यिक परिचय पढ़ा और सभी ने करतल ध्वनि से अभिनंदन किया। चित्रा गुप्ता ने अपनी एक उम्दा ग़ज़ल से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. चड्ढा की प्रस्तुति भी गहराई भरी रही तो सविता स्याल ने जिंदगी के गज़ब रूप प्रस्तुत किए। पुष्पा सिन्हा की छोटी-सी रचना ने गागर में सागर भरने का काम किया। अंजु दुआ, डॉ. शुभ्रा सहित डॉ. सरोज गुप्ता, मुक्ता मिश्रा एवं संतोष संप्रीति ने भी सबमें जोश भर दिया। शकुंतला मित्तल ने राष्ट्रीय आयोजन की जानकारी देते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply