कुल पृष्ठ दर्शन :

वार्षिकोत्सव में रचनाकार सम्मानित

रांची (झारखण्ड)।

साहित्य संगम संस्थान का वार्षिकोत्सव एवं रचनाकार सम्मान समारोह प्रेस क्लब रांची में हुआ। शुभारंभ दिनेश कुमार मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखनाद से किया गया।
  सरस्वती वंदना के पश्चात समारोह में देश-विदेश के साहित्यकारों ने सहभागिता की। कवि सम्मेलन एवं सम्मान सहित रूपमाला की पुस्तक ‘बस दो कदम’ तथा स्वाति मानधन्या की पुस्तक ‘मंथन मोती’ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से रामावतार बिंजराजका निश्चल, रितेश कुमार शर्मा पथिक, स्वाति मानधन्या, स्वाति जैसलमेरिया आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीरसिंह मंत्र, महासचिव तरुण सिंह सक्षम, संयुक्त सचिव प्रशांत करण, भावना दीक्षित आदि उपस्थित रहे।