दिल्ली।
सुर साहित्य परिषद् एवं हंसराज कॉलेज दिल्ली (विवि) के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिकोत्सव पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह १८ अप्रैल को कॉलेज के न्यू सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया। परिषद् के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. संजय जैन के मार्गदर्शन में इसकी अध्यक्षता प्रो. हरीश नवल ने की। मुख्य अतिथि रूप में डॉ. लक्ष्मी शंकर वाजपेयी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में आनंदी पन्त, तारा पल्लवी, हेमबाबू और लेखक रमेश पन्त आदि शामिल हुए। इस अवसर पर साहित्यिक कृतियों का विमोचन भी किया गया।